Home » PM Matsya Sampda Yojana : मछली पालन पर सरकार देगी 60% की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल

PM Matsya Sampda Yojana : मछली पालन पर सरकार देगी 60% की सब्सिडी, जानें पूरी डिटेल

by Priyanka Singh
0 comment
PM Matsya Sampda Yojana

PM Matsya Sampda Yojana किसानों द्वारा मछली पालन बिजनेस शुरू करने पर सरकार 60 फ़ीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। यह सब कुछ देश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और समाज में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है।

PM Matsya Sampda Yojana मछली पालन व्यवसाय पर मिलेगी 60% की सब्सिडी

हमारा भारत देश किसान प्रधान देश कहलाता है। किसानों और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार समय-समय पर योजनाएं ला रही हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार आर्थिक मदद करने में जुटी हुई है।

जिसके लिए केंद्र सरकार ने कई ऐसी हम योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ किसान और अन्य लोगों को हो रहा है। जिस योजना के बारे में हम आज बात करने वाले हैं वह भी बेहद कमाल का है।

सबसे पहले इस योजना का नाम बता दें, इसका नाम है PM Matsya Sampda Yojana, भारत में मछली पालन को बढ़ावा देने के मकसद से इस योजना को साल 2020 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था।

इस स्कीम के माध्यम से किसान अपना मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और इसे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अपनी आय को बढ़ाने का यह बेहद शानदार मौका है।

PM Matsya Sampda Yojana क्या है यह योजना में खास

हमारे देश में मछली पालन को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से साल 2020 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्यप्रदा योजना को शुरू किया।

क्योंकि अगर किसान मछली पालन व्यवसाय शुरू करते हैं तो इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी और नए-नए व्यवसाय बनने की संभावना होगी। इसका एक और मकसद है और वह है सतत मत्स्य पालन मैं नीली क्रांति लाना।

इस स्कीम से भूमि और जल का विस्तार किया जाएगा। जिसमें सघनीकरण, विविधीकरण और उत्पादन के माध्यम से मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।

जो किसान बड़ी फसलों की खेती करते आ रहे हैं पर उन्हें मुनाफा नहीं हो रहा है वह भी इस बिजनेस को अपना सकते हैं।

किन्हें मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सब्सिडी मिलेगी।

केंद्र सरकार इन्हें यह व्यवसाय शुरू करने के लिए 60 फ़ीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। सरकार ने जो यह कदम उठाया है वह देश के पिछड़ी जाति के आबादी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

जो सामान्य योग की महिलाएं हैं, उन्हें 40 फ़ीसदी की सब्सिडी मिल रही है। मछली पालन बिजनेस शुरू करके यह लोग तगड़ी कमाई कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

kisanlal.com 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00