Home » Best Fertiliser for Soil मिट्टी और फसल दोनों के लिए उत्तम है ये खाद, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Best Fertiliser for Soil मिट्टी और फसल दोनों के लिए उत्तम है ये खाद, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

by Priyanka Singh
0 comment
Best Fertiliser for Soil

Best Fertiliser for Soil फसलों के उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी को उपजाऊ बनाने में यह खाद बहुत ही लाभकारी है। या यूं कह लो की मिट्टी और फसलों के लिए यह खाद एक वरदान है,

जो किसानों को भी फायदा पहुंचा रहा है। समुद्री जल में उगने वाले शैवाल से बने इस खाद की गुणवत्ता के चर्चे हर तरफ है।

Best Fertiliser for Soil समुद्री शैवाल से बना यह खाद है बहुत गुणकारी

किसानों को मुनाफा पहचाने और खेती किसानी के विकास के रास्ते पर और आगे लाने के लिए सरकार और एग्री कंपनियां लगातार काम कर रहे हैं।

वैज्ञानिकों के तरफ से ऐसे खास तकनीक की खोज की जा रही है जिसका उपयोग करके किसान अधिक से अधिक और अच्छी फसल उगा सके।

किसान भाइयों को बताते चलें कि कोऑपरेटिव सोसायटी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने समुद्री शैलाव से बना बायो-फर्टिलाइजर सागरिका (Sagarika) नाम के खाद का उत्पादन किया है। इस खाद को बाजार में पेश करके किसानों के लिए सफलता की गारंटी पेश कर दी है। इस खाद में क्या-क्या गुण है और इसके क्या फायदे हैं आईए जानते हैं विस्तार

Best Fertiliser for Soil कैसे बनी है यह खाद

यह खाद समुद्री शैवाल से बना हुआ है। इसीलिए यह फसलों के उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी को उपजाऊ बनाने में कारगर है। यकीनन आप शैवाल के बारे में नहीं जानते होंगे तो हम आपको बता दें कि शैवाल लाल और भूरे रंग के होते हैं

जो समुद्री जल में उगते हैं। नेचुरल हारमोंस, मैनीटोल, प्रोटीन, बिटेंज, समुद्री शैवाल का 28% रस, और कार्बोहाइड्रेट के अलावा अन्य कहीं जरूरी खनिज पदार्थ इस खाद में मौजूद है। इस खाद का नाम सागरिका रखा गया है।

किन फसलों में होगा इसका इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खाद को किसान चाय , रबड़, गन्ना, नारियल, कोको और कॉट, सेब, पपीता, केला, आम , अमरूद जैसी अन्य फसलों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह 100% जैविक खाद है।

लिक्विड और ठोस दोनों ही रूप में यह खाद मार्केट में उपलब्ध है। ठोस रूप में इस खाद के 10 किलो की कीमत 450 रुपए है। जबकि लिक्विड की कीमत 560 रुपए है।

यह खाद खेतों के लिए काफी फायदेमंद है इसलिए किसान इसका ही इस्तेमाल अपनी फसल को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

kisanlal.com 

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00